शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2012

उपवास से फायदे

मेने पिछली पोस्ट में उपवास के कुछ तरीके बताये थे.  इस बार मै उपवास से फायदे बताना चाहती हु. 
               उपवास से पाचन तंत्र को आराम मिलता है. जिस प्रकार हम काम के बाद आराम करते है इसी तरह से पेट को आराम देना जरुरी होता है वो तभी हो सकता है जब हम उपवास करे.  यहाँ उपवास से तात्पर्य सामान्यतः किये जाने वाले व्रतों से नहीं है. उपवास तभी फायदे मंद  रहेगा जब हम सुपाच्य भोजन ही करे व्रतों मै लिए जाने वाले गरिष्ठ भोजन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह ही होगे. 
              जब दोनों वक़्त भोजन किया जाता है तो कई बार अनपचा भोजन आंतो में रह जाता है जो कई परेशानियों की वजह बन जाता है.  इसलिए कभी कभी भोजन छोड़ देना अच्छा होता है और आंतो मै फसे भोजन को आगे बढने के लिए नीबू-पानी का प्रयोग उत्तम होता है इसके लिए एनिमा का भी प्रयोग किया जा सकता है.
    जब पानी पर  लम्बा उपवास किया जाता है तो आंतो मे फसा हुआ  मल आगे नहीं बढ पाता है  तो  एनिमा  मल को नरम करके आगे बढ़ाने में मदद करता है. (एनिमा पर एक पोस्ट अलग से लिखूंगी )
       लम्बे उपवास में शरीर की सफाई होती है इसलिए कुछ परेशानिया भी हो सकती है जेसे जी घबराना, कमजोरी आना इत्यादि.  पर बाद में फायदा नज़र आता है.
           अगर सप्ताह में एक वक़्त भी खाना न खाए (फल, छाछ वगैरह ले सकते है) तो भी फायदा मिलेगा.